▪️दुनिया में औरत : 12
▪️ वन्नी
यह प्रथा पाकिस्तान के कुछ प्रांतों जैसे बलूचिस्तान और सिंध इत्यादि में प्रचलित है। इन प्रांतों में जब किन्ही दो गुटों के बीच किसी प्रकार का मतभेद, विवाद अथवा हत्याएं हो जाती हैं तो उसके भरपाई के लिए छोटी-छोटी बच्चियों को क्षतिपूर्ति के रूप में दूसरे पक्ष को सौंप दिया जाता है।
मामले की सुनवाई जिरगा करती है। जिरगा पश्तो नेताओं की एक सभा है जो पश्तून सामाजिक कोड पश्तूनवाली के अनुसार आम सहमति से निर्णय लेती है । यह पश्तूनों के बीच विवादों को निपटाने के लिए आयोजित किया जाता है।
_____________नीलिमा
#womenaroundtheworld
#tribes
#स्त्री_12
*Details in next post

Comments
Post a Comment