▪️दुनिया में औरत : 02
दुनिया के ज्यादातर हिस्से में ऐसी जनजातियां पाई जाती हैं जो अपने रहन-सहन , मान्यताओं और परंपराओं से सभ्य समाज को चौंकाती रहती हैं। ऐसी ही एक जनजाति है इंडोनेशिया के पश्चिमी न्यू गिनी में रहने वाली दानी जनजाति।
दानी जनजाति में एक ऐसा रिवाज़ प्रचलित है जिसे सिर्फ़ बर्बर के खाँचे में ही रखा जा सकता है। इस जानजाति की स्त्रियों को किसी रिश्तेदार की मौत पर अपनी अंगुलियों के सिरे को काटना पड़ता है।
दानी जनजाति की महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वो मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने और उसका शोक मनाने के लिए अपनी अंगुली का सिरा काटेंगी।
दानी जनजाति के लोगों का मानना है कि अंगुली काटना प्रियजनों के जाने से होने वाले कष्ट का प्रतीक होता है। दानी जनजाति की महिलाओं को जीवन भर अपनी कई अंगुलियों के सिरे काटने पड़ते हैं।
फ़िलहाल इंडोनेशिया की सरकार ने इस परंपरा पर रोक लगा दी है। लम्बे समय से चली आ रही इस परंपरा के सबूत कबीले की बुज़ुर्ग महिलाओं के हाथों में साफ़ देखे जा सकते हैं।
सन 1938 ईस्वी तक इस जनजाति के अनेक समूह पाषाण युगीन तौर-तरीकों के साथ जीवन यापन कर रहे थे। परम्परा के दानी एक आदमखोर जनजाति रही है।
____________नीलिमा
#womenaroundtheworld
#tribes
#स्त्री_02

Comments
Post a Comment