बनारस 29

ठाठ बनारस-घाट बनारस:05

गंगा महल घाट- संख्या 01 यह घाट अस्सी घाट का विस्तार है I सन १८३० में यहाँ राजा बनारस प्रभु नारायण सिंह ने एक आलिशान इमारत बनवाई I सोपानों की एक शृंखला अस्सी घाट और इस इमारत को अलग करती है I सोपान दोनों के बीच विभाजन रेखा का काम करते हैं I ईमारत की निर्माण शैली राजपुताना है साथ ही कुछ स्थानीय तत्वों का भी समावेश मिलता है I गंगा महल लम्बे समय से विदेशी संस्थानों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है I यहाँ सांस्कृतिक गतिविधियाँ आमतौर पर नहीं होती थीं I सन २०१७ से इस दिशा में कुछ प्रयास किये गए हैं जिसके अन्तर्गत गायन,नृत्य और संगीत से जुडी हुई एक सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाने लगी है I गंगा महल राजा बनारस की महारानी ट्रस्ट की सम्पत्ति है I #नज़रभरबनारस #neelimapandey22 तस्वीर :अमित कुमार ____________नीलिमा

Comments

Popular posts from this blog

तीजनबाई और पण्डवानी

🖤 छूटी आदम से जन्नत : लखनऊ रिविजिटेड - 01

विश्व की प्राचीन सभ्यताएं: नीलिमा पाण्डेय