भीमबेटका 00
🔹00
यूनेस्को की विश्व की संरक्षित धरोहरों में हिंदुस्तान के तीन केव शेल्टर्स और एक रॉक शेल्टर को सूची बद्ध किया गया है। गुफाओं में अजंता,एलोरा और एलीफेंटा को जगह दी गयी है। ये तीनों ही महाराष्ट्र में स्थित हैं। रॉक शेल्टर्स में भीमबेटका ने संरक्षित धरोंहर का दर्जा हासिल किया है। भीमबेटका मध्यप्रदेश में स्थित है।
प्राचीनता के दृष्टिकोण से देखें तो भीमबेटका का ऐतिहासिक कालक्रम में विस्तार सर्वाधिक है। यहाँ से हमें प्रागैतिहासिक काल से मानव की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं।कालक्रम का ये विस्तार भीमबेटका को इतिहास और मानव शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बनाता है।
#भीमबेटका
©नीलिमा
©नीलिमा

Comments
Post a Comment